
SDM नम्रता जैन के नेतृत्व में 5 दिवसीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण संपन्न
बसना (महासमुंद)// दिनांक 08/03/2022 मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में SDM नम्रता जैन के नेतृत्व में 5 दिवसीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका समापन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मनाया गया और अभी योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सर्टिफिकेट, देकर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, SDM नम्रता जैन, श्री विवेक शुक्ला (आई.पी.एस.), श्री एस. आलोक (सीईओ जिला पंचायत), श्री पंकज राजपूत आई.एफ.एस. श्री ओ. पी. कोसरिया अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला लोकेश्वर कुमार कंवर महिला बाल विकास अधिकारी चंद्रहास नाग एवम् शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रशिक्षकों की सूची – खिलेश बरिहा (प्रदेश उपाध्यक्ष यूनाइटेड सोतोकान कराते डु इंडिया), डीजेन्द्र कुर्रे (सिकारान एसोसिएशन) मीरा पंडा, पूनम सिदार, रुखमणी, गामिनी, समस्त टीम उपस्थित रही। इस सफल कार्यक्रम के लिए शिहान वरुण पांडेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष USK India), सेंसई उपेन्द्र प्रधान (सेक्रेटरी यूनाइटेड सोतोकान कराते एसोसिएशन CG) ने हर्ष व्यक्त कर पूरे टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।