महासमुन्द

मां कर्मा बाई जयंती व दानवीर भामाशाह जयंती पर जिला साहू समाज ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा लोगों का मन : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद(छत्तीसगढ़)//विधानसभा क्षेत्र महासमुंद शहर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम कर्मा जयंती व भामाशाह जयंती में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ।
सामाजिक बंधुओं माताएं बहनों से मिलकर माता कर्मा जयंती व दानवीर भामाशाह जयंती की सभी को बधाई शुभकामनाएं दिया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां कर्मा बाई जयंती व दानवीर भामाशाह जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले समाज के लोगों ने मां कर्मा देवी के चैलचित्र के पास एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन किया। उसके बाद शाम 4 बजे डीजे धुमाल गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं हाथ में झंडा रखकर शामिल हुई। शोभायात्रा में भगवान की कर्मा और दानवीर भामाशाहा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

करीब 1 हजार वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई. में कर्माबाई का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी उप्र के रहने वाले रामशाह तेल व्यापारी के यहां हुआ था। वह समाज सुधारक, धर्मात्मा, परोपकारी थे, उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ। विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया उनका नाम कर्माबाई रखा गया। भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जयंती व दानवीर भामाशाह जयंती पर जिला साहू समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाओं के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शोभा यात्रा नगर के महासमुंद शहर में स्थित मां कर्माबाई व भामाशाह की झांकी हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर नेहरू चौक, गांधी चौक, जैन मंदिर, महामाया मंदिर, अंबेडकर चौक , बस स्टेंड स्वामी चौक होते हुए मैन मार्केट के मुख्य मार्ग से निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं युवतियां हाथ में झण्डा रखकर शामिल हुईं। चल समारोह एवं भव्य शोभा यात्रा के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ कर्माबाई व भामाशाह की झाकी हाई स्कूल मैदान में समापन हुआ।

शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

नगर में शोभा यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान कई लोगों ने शोभायात्रा का फल से स्वल्पाहार कराकर स्वागत किया । इसके अलावा शोभायात्रा भ्रमण के दौरान किसान नेता अशवन्त तुषार साहू व समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button