
बसना
दीनदयाल उपाध्याय नगर में वार्ड वासियों की मांग पर किया गया बोर खनन।
बसना,16 जून 2022/आज वार्ड क्रमांक 9 दीनदयाल उपाध्याय नगर में पेयजल के लिए बोर खनन कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। वार्ड में जलापूर्ति के लिए बोर खनन करने की मांग वार्ड वासियों ने की थी।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, पार्षद शीत गुप्ता, हरजिंदर सिंह, नीलांचल बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा,सह प्रभारी आकाश सिन्हा, वार्ड क्रमांक 06 पार्षद सोनू सोनवानी, वार्ड क्रमांक 10 पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, कैलाश राणा, कमल साव, चक्रधर राणा, विवेक राणा, विनोद राणा, नरेश राणा, राजेश पटेल, विजय चौधरी सहित वार्ड वासी व नगरवासी उपस्थित थे।