
महासमुंद : गंगा जल के सम्मान में भाजपा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सम्पत अग्रवाल के साथ सैकड़ों लोग होंगे शामिल।
महासमुंद। आगामी 24 सितम्बर शनिवार को महासमुंद में “गंगा जल के सम्मान में भाजपा मैदान में” के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी गंगा पूजन, आम सभा एवं कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीँ बसना विधानसभा के भाजपा नेता एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. संपत अग्रवाल के निर्देशों में नीलांचल भवन बसना में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आगामी 24 सितम्बर को महासमुंद में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे शामिल होंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि बसना विधानसभा के 18 सेक्टरों से 50 वाहनों में क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, पार्षद एवं नीलांचल विधिक सलाहकार शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, विकास वाधवा, विक्की सलुजा, कामेश बंजारा, सोनू छाबड़ा, उत्तर पटेल,उपेन्द्र साव, खोलबहरा निराला,संतोष मांझी, चमरा स्वर्णकार, किरण पटेल,संतलाल नायक, वीरेन्द्र प्रधान, कमलध्वज पटेल, सतीश प्रधान,कन्हैया प्रधान, भोज कुमार साव,बालमुकुंद साहू, आकाश सिन्हा,टीकेश्वर सिदार, जतिन ठक्कर, कमल साहू,अजय प्रधान सहित नीलांचल पदाधिकारी उपस्थित थे।