
गढफुलझर उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ।
बसना,01 नवम्बर 2022/ संचालक मंडल ,जनप्रतिनिधियों तथा कृषक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में गढफुलझर उपार्जन केन्द्र में समर्थन मुल्य पर धान खरीदी वर्ष 2022-23 का शुभारंभ समिति अध्यक्ष शिवकिशोर साहू के द्वारा किया गया। प्रथम दिवस सबसे पहले आमापाली निवासी महिला कृषक श्रीमती उर्वशी /श्री कंचन दास ने धान विक्रय किया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री नारायण सिंह ध्रुव, श्री संजय साव बैंक प्रतिनिधि, श्री माधव साव भाजपा मंडल अध्यक्ष गढफुलझर, समिति प्रबंधक श्री ए. सी. साव, लिपिक श्री सुदर्शन साहू, श्री लक्ष्मण साव, श्री आलेख साव, श्रीमती देवप्यारी साहू, आपरेटर श्री ओमप्रकाश साव, श्री दुर्गेश पाड़े, श्री शैलेन्द्र साव, श्री दिलीप यादव, श्री दधेश्वर यादव, झुमुक राणा तथा कृषक सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी कृषकों को प्रसाद स्वरूप श्रीफल, केला तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
उक्त जानकारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा ने दी।