
महा जनसंपर्क अभियान में डॉ. सम्पत ने दी एलईडी प्रचार रथ की सौगात, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी
रायपुर. केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलब्ध पर बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में महा जनसंपर्क अभियान को महासमुंद लोकसभा में तेज करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। इस अवसर पर अंजय शुक्ला अध्यक्ष – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सच्चिदानंद उपासने, शांतन्तु शुक्ला प्रदेश मंत्री भाजयुमो, राजेश फरिकार, समीर प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी भाजयुमो, राहुल राव जिला महामंत्री रायपुर भाजयुमो, संचित तिवारी जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण भाजयुमो, संजय जलक्षत्रीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अमर बंसल पार्षद रायपुर, स्वामी आत्मा नंद सक्रिय पार्षद वार्ड 39 समेत कई दिग्गज भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे। यह अभियान 30 जून तक चलेगा।
डॉ. सम्पत अग्रवाल ने दी एलईडी प्रचार वाहन की सौगात
महा जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए बसना विधानसभा के भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए एलईडी रथ को रवाना किया। यह रथ विधानसभा स्तर में गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि जन-जन का साथ भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। मोदी सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने प्रत्येक ग्रामों के भ्रमण के लिए प्रचार वाहन को दिखाया हरी झंडी
पिथौरा। बसना विधानसभा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने केन्द्र के भाजपा सरकार (मोदी सरकार) के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने तथा उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान के तहत पिथौरा नगर से भाजपा के प्रचार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर समीर मोहंती,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरंदर मिश्रा, पूर्व राजिम विधायक संतोष पांडे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रेम शंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू , मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मंडल अध्यक्ष माधव साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।