बसना

नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

बसना. आज हमारा भारतवर्ष 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस मौके पर नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। नीलांचल सेवा समिति संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल जी ने ध्वजारोहण के बाद सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हम सभी यहाँ इस पावन तिरंगे के नीचे 74 वां भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल पर्व नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस दिन हम उन, सभी वीरों को सम्मान करते हैं, जिन्होंने हमारे भारत के आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है क्योंकि आज ही के दिन हमारे भारत देश का सविधान लागू किया गया था, उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को एक साथ आपसी भाईचारा के साथ रहना है और मिलकर सभी को साथ लेकर अपने नगर, ग्राम एवं पुरे क्षेत्र का विकास करना है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, संयोजक निर्मलदास, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, के के शर्मा, अश्वनी प्रधान, सुनील चौहान सहित नीलांचल परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button