
Budget 2023 : यह बजट गांव, गरीब, किसान,नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं को पूरा करने वाला है : डॉ.सम्पत अग्रवाल
बसना. केन्द्र की भाजपा सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बुधवार को वर्तमान केन्द्र सरकार का अंतिम पुर्ण बजट प्रस्तुत किया। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में बुनियादी ढांचा, विकास पर पूंजीगत व्यय 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ करने की घोषणा की गई।
नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आम बजट 2023 को भारत के 130 करोड़ भारतवासियों की सेवा,समर्पण और त्याग का लक्ष्य बताया है।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज जब पूरी दुनिया वैश्विक मंदी से गुजर रही है, तब प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपने अमृत काल में विश्व के लिए आदर्श बनकर मार्गदर्शक बन रहा है, वैश्विक मंदी के बीच भारत की आर्थिक स्थिति प्रसंशनीय है।
उन्होंने कहा वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।



