Uncategorized

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ईंट भट्ठे हादसे में मृतकों के गृह निवास पहुँच कर परिजनों से की मुलाकात…

घटना पर दुख जताते पांच पांच हजार रुपये की त्वरित सहायता राशि एवं हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया …

बसना : गढ़फुलझर गांव में ईंट भट्टा में काम करने वाले मजदूरों की एक गलती ने उनका जीवन छीन लिया. गढ़फुलझर के 5 श्रमिक गंगा राम बिसी, दयानीधि बिसी, सोना चंद भोई, अरुण बरिहा , जनक राम बरिहा ने रात को खाना खाने के बाद ईंट भट्टा में आग लगाने के बाद ईंट भट्टा के ऊपर ही बिछौना बनाकर सो गए। गहरी नींद में सो रहे मजदूर जिस भट्टी के ऊपर सो रहे थे, आधी रात में उससे निकलने वाले जहरीली धुएं से मजदूरों का दम घुंटने से मृत्यु हो गईं.मृतकों में 3 लोग एक ही परिवार के हैं। जिसमें पिता और दो पुत्र हैं।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गृह निवास गढफुलझर पहुँच कर घटना पर जताया दुख

वहीं इस पूरी दुर्घटना के बारे में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल को जैसे ही पता चला उन्होंने इस पर गढफुलझर पहुँच कर गहरा दुख जताया है तथा उन्होंने सभी मृतक के परिजनों से मुलाकात करते पांच पांच हजार रुपये के त्वरित सहायता राशि देते हरसंभव सहयोग देने की आश्वासन दिया।

इस दौरान नपाध्यक्ष गजेन्द्र साहू, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जोशी, भाजपा नेता सुरेश साहू, गढफुलझर सेक्टर संयोजक हरजिंदर सिंह, सेक्टर प्रभारी महेंद्र प्रधान, जप सदस्य पिरीत बरिहा, धरम सिंह बरिहा, अशोक, मोहित बरिहा, पंचानंद प्रधान, गजानंद पाण्डे, भाग्येश साहू, देवेंद्र डडसेना, बारीक लाल भोई, ग्रामीणजन सहित परिवारजन मौजूद रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button