
सांकरा : आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, नव दम्पति को दी शुभकामनाएं
पिथौरा. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल आज सांकरा निवासी, जिला पंचायत महासमुंद सांसद प्रतिनिधि श्री सतपाल सिंह छाबड़ा के पुत्र के विवाह के अवसर पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए एवं उन्होंने श्री सतपाल सिंह छाबड़ा के पुत्र इकदीप सिंह छाबड़ा व पुत्रवधू गुरमीत कौर को विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं तथा सुखद दाम्पत्य का आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर चरनजीत सिंह छाबड़ा, कोलता समाज प्रदेश अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, अमरजीत कौर, कवलजीत सिंह छाबड़ा, सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा, सांकरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, पिरदा मंडल अध्यक्ष अम्बु पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू, सभापति कोलता समाज व किशनपुर जोन प्रभारी थवीर बारिक, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें,परसवानी सेक्टर प्रभारी प्रमोद प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द साहू, परसवानी सेक्टर सह प्रभारी कमल साहू व परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहें।