पिथौरा

देवलगढ में आयोजित अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन के पूर्णाहुति में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल… विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद… क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति, समृध्दि और खुशहाली की कामना…

पिथौरा.ग्राम देवलगढ में आयोजित अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन के पूर्णाहुति में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों के लिए भगवान से सुख शांति, समृध्दि और खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम में देवलगढ सहित गोहेदादर, वासनमुण्डा, गोडेसिरा झुनगापाली के कीर्तन दलों ने हिस्सा लिया।हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नामहरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देवलगढ में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन का आयोजन किया गया जिसमें हम सभी ने आठों प्रहर तक श्रीकृष्ण एवं श्री राम जी का आराधना किया। हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप करने से जीवन के सारे दुखों का निवारण हो जाता है। सुख, शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है। हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप कलयुग का महामंत्र है जिसमें समस्त संसार का कल्याण करने की क्षमता है।उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाराज अमृत मिश्रा, महाराज तुलसी मिश्रा, यजमान फगुलाल प्रधान, ग्राम गौटिया बहादुर सिदार, सरपंच खेमराज प्रधान गुरुजी कौशिक प्रधान, नीलांचल सेवा समिति पथरला सेक्टर प्रभारी बिरेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी गोपाल गढतिया, ग्राम प्रभारी जीवर्धन प्रधान, विद्यासागर सिदार, हेतराम राठौर, रुपानंद प्रधान, क्षिति लाल प्रधान, सियाराम परमार, कीर्ती लाल प्रधान, सुरेश प्रधान, शशीधर भोई, महिला ग्राम प्रभारी कौशल्या प्रधान, नीलांचल महिला समिति अध्यक्ष श्वेता परमार, मनबोध प्रधान, बाहक गोपीनाथ, विक्रम पटेल व ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button