
पिथौरा
मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए कुदारीदादर पहुंचे नीलांचल संस्थापक श्री संपत अग्रवाल के प्रतिनिधि, माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुखमय जीवन की कामना की।
पिथौरा(छत्तीसगढ़)// बसना विधानसभा के ग्राम कुदारीदादर के मां चंद्रहासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र महापर्व में दीप प्रज्वलित किया गया।
इस पावन पर्व पर मां शेरावाली से आशीर्वाद लेने के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि नीलांचल पीआरओ अश्विनी प्रधान,खिलेश बरिहा मातारानी के दरबार पहुंचे।तत्पश्चात नीलांचल प्रतिनिधि ने मां की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद लिए।
इस दौरान टकेश्वर पटेल, पुजारी हरिराम बरिहा, सदानंद पटेल, कुंज बिहारी पटेल, सेतराम, सेतकुमार, उत्तर पटेल, जलसिंह बरिहा,शोभाराम बरिहा, तिलक कोटवार व ग्रामवासियों ने माता रानी की पूजा अर्चना की।