रायपुर

रायपुर के प्रसिद्ध अग्रवाल हॉस्पिटल पहुंचे डॉ.सम्पत अग्रवाल,क्षेत्र के भर्ती मरीजों का जाना कुशलक्षेम! हॉस्पिटल के संचालक ने साल श्रीफल से स्वागत कर मोमेंटो से किया सम्मान

रायपुर,24 मई 2022// नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल ने राजधानी स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल पहुंचकर उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
अग्रवाल हॉस्पिटल के संचालक डॉ.सजन अग्रवाल (गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन) एवं उनके पुत्र डॉ.सिद्धार्थ अग्रवाल (ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने डॉ.सम्पत अग्रवाल का श्रीफल, चंदन-वंदन, पुष्पगुच्छ ,वस्त्र परिधान व मोमेंटो से सम्मान किया।

जिसके बाद हॉस्पिटल का निरीक्षण कर अत्याधुनिक सर्व सुविधाओं से लैस मशीनों की जांच की गई। इस दौरान पिथौरा निवासी ईश्वर के कमर का सफल ऑपरेशन किया गया। वहीँ तिलकपूर व पड़कीपाली ग्राम के भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान डॉ.सम्पत अग्रवाल के साथ नीलांचल मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा व हॉस्पिटल से विनय राणा,हिमांशु चक्रधारी,राणा चक्रवर्ती मुख्य रूप से उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button