बलौदाबाजार-भाटापारा

मुफ्त वैक्सीन के लिए अब केवल 3दिन शेष कलेक्टर ने की अपील, सभी लगवा लें टीका

बलौदाबाजार, 27 सिम्बर 2022/कलेक्टर श्री रजत बंसल ने अधिकारियों की बैठक लेकर 30 सितम्बर के पूर्व पात्र लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त वैक्सीन के लिए केवल 3 दिन शेष हैं। 30 सितम्बर के बाद निःशुल्क टीका की सुविधा खत्म हो जाएगी। इसके बाद लोगों को पैसे देकर अस्पतालो में टीके लगवाने पड़ेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के नए मामले अभी भी आ रहे हैं। कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। कलेक्टर ने टीकाकरण मुहिम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभी लगभग औसतन 1200 लोगों को ही टीका लग रहा है। कलेक्टर ने अभियान के बारे में सोशल मीडिया,फ्लेक्स एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने कहा। मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ते हुए घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रथम डोज 10 लाख 5 हजार 812 लोगों को, सेकेण्ड डोज 8 लाख 45 हजार 431 लोगों को एवं बूस्टर डोज 1 लाख 56 हजार 639 लोगों को अब तक लगाया जा चुका है।

कलेक्टर ने टीका लगवाने की लोगों से की अपील –
कलेेक्टर रजत बंसल ने जिले के नागरिकों से अपील है कि मुफ्त कोविड टीका की सुविधा केवल 30 सितम्बर तक है। इस अवधि में बूस्टर डोज के छूटे हुए पात्र नागरिक अवश्य अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवा लें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button