
बसना
गुवाहाटी प्रवास पर डॉ.सम्पत अग्रवाल, विश्व प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर में किए दर्शन, क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर लिया आशीर्वाद।
बसना. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल गुवाहाटी प्रवास पर हैं। आज दोपहर डॉ.सम्पत अग्रवाल अपने बडे़ सुपुत्र एवं नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल के साथ विश्व प्रसिद्ध 52 शक्तिपीठों में से एक माँ कामाख्या मंदिर दर्शन करने के लिए माता के दरबार पहुंचे। वहाँ पहुँच माँ कामाख्या देवी का दर्शन करते पुजाअर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली व सुखमय जीवन के लिए कामना की।