रायपुर

भाजपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम : बसना के कार्यकर्ताओं ने डॉ. सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में दी बधाई

रायपुर. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में बसना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद मान. अरुण साव का फुलों की माला से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि श्री अरुण साव कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी है वे निरंतर कार्यकर्ताओं से जुड़कर रहते हैं। वे सदैव अपने उत्तरदायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, टूरिज्म बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष केदार गुप्ता, रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, नीलांचल सेवा समिति प्रमुख सलाहकार अमित अग्रवाल,नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेंद्र साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला, रायपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप , महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, नजमा खान, धर्मजागरण मंच के पुष्पेंद्र उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ़ खान, मुकेश जोशी,जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, विकास वाधवा,निर्मलदास, हरजिंदर सिंह हरजू, शिवकिशोर साहू, संतोष मांझी, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा,विक्की सलुजा, उत्तर पटेल,उपेन्द्र साव, सोनू छाबड़ा, चमरा स्वर्णकार, भोजकुमार साव, महेंद्र प्रधान, किरण पटेल, बालमुकुंद साहू, बसंत पटेल, शिशुपाल प्रधान, मोहित पटेल, विजय चौधरी, महेंद्र साव मुख्य रूप से उपस्थित रहें.

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button