
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस २०२४ : विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने योग को जीवन में शामिल करने का आह्वान किया, बच्चों में दिखा उत्साह
सारंगढ़-बिलाईगढ/ कृषि उपज मंडी परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक ने योग को जीवन में जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि योग से हम मानसिक शारीरिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष का ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर लिया है। इस वर्ष की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग है। जो बहुत बड़ा संदेश देता है। पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग के प्रति आकर्षण भी बढ़ रहा है। योग की उपयोगिता के संबंध में जन सामान्य जागरूक हुआ है। योग मन, शरीर और आत्मा में एकता लाता है। योग केवल एक विद्या नहीं है, बल्कि एक विज्ञान भी है। एकाग्रता मानव मन की सबसे बड़ी ताकत है। योग ध्यान के जरिए ये हमारा सामर्थ्य भी निखरता है। इस दौरान शिक्षकों व आम नागरिकों के साथ बच्चों ने भी योगाभ्यास किया। विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के द्वारा योगाभ्यास में शामिल हुए बच्चों को प्रमाण पत्र सह मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, जिला सीईओ हरिशंकर चौहान,छाया विधायक शिवकुमारी, भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया,समाज सेवक महेन्द्र अग्रवाल, भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, एसडीएम अनिकेत साहू, सीईओ संजू पटेल, तहसीलदार पूनम तिवारी, सीएमएचओ अवधेश पाणिग्रही, आयुष नोडल अधिकारी बीआर पटेल, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक विनय तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी एसएन भगत, मुख्य योग प्रशिक्षक डीजेन्द्र कुर्रे, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।